सोलन के बड़ोग के पास देर रात हादसा, पटियाला से घूमने आए थे सभी शनिवार देर रात नौ बजे शिमला-कालका एनएच पर बड़ोग के पास एक सूमो के खाई में गिरने से तीन सैलानियों की मौत हो गई। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।
वाहन में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना है। सभी पटियाला से सोलन घूमने आए थे और हादसा उस समय हुआ जब सभी सैलानी वापस घर लौट रहे थे।
हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पंजाब के पटियाला के रहने वाले सोलन घूमने आए थे। वापसी के वक्त बड़ोग के पास सूमो अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।