फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-1 में मंडी की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर रात की है। उक्त महिला अपने पति के साथ परवाणू की कंपनी में सुपरवाइजर कार्य करती थी। पुलिस ने शव बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पति के साथ परवाणू में काफी समय से रह रही थी। उनकी एक लड़की भी है। घटना के समय महिला का पति बेटी के साथ करसोग मंडी गया हुआ था।

वीरवार सुबह जब उक्त महिला कंपनी में काम करने नहीं पहुंची तो कंपनी के सुपरवाइजर ने उसके घर गया जहां महिला को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी मिनाक्षी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें