फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के तनाव ने ली एक और मासूम की जान

Wed, 03 Sep 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांगड़ा जिला के उपमंडल माहलपट्ट पंचायत के तलाशन गांव में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र स्थानीय सरकारी स्कूल में दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना के तुरंत बाद किशोर को उपमंडलीय चिकित्सालय में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।

घटना के समय किशोर की मां घास लेने गई हुई थी, जबकि पिता ड्यूटी पर थे। पुलिस ने उपमंडलीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोर स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन

फेल होने से परेशान था छात्र

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोर पिछले वर्ष परीक्षा में फेल हो गया था और इसी वजह से काफी समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था।

माना जा रहा है कि इसी वजह से किशोर ने दोपहर करीब एक बजे के घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब परिजन घर पहुंचे तो बेटे की तरफ से कोई जवाब न सुनकर उन्होंने कमरे की पड़ताल की तो वह पंखे से लटका हुआ मिला। उसे स्‍थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय तक काफी देर हो चुकी थी।

किशोर के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। उधर, डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें