फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IG चीमा की पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Wed, 03 Sep 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली पुलिस की ओर से दर्ज छेड़छाड़ और भगोड़े आरोपी के अपहरण के दो अलग-अलग मामलों का सामना कर रहे पंजाब के आईजी गौतम चीमा की पत्नी सुखमनी बुधवार को अपने पति के बचाव में उतरी।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत करते सुखमनी ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और पंजाब पुलिस के आईपीएस अधिकारियों की एक लॉबी उन्हें फंसाने के लिए क्रिस्पी खैरा व अन्य का साथ दे रही है। यही लॉबी मोहाली पुलिस पर दबाव बनाए हुए है, जिस वजह से उनके पति आईजी चीमा पर दो झूठे केस दर्ज किए गए हैं।

‘इसलिए हो रही साजिश’

-गौतम चीमा अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं, इसलिए उन्हें जानबूझ कर टार्गेट किया जा रहा है, ताकि वह पुलिस विभाग के उच्च पद तक न पहुंच जाएं।
-मोहाली पुलिस उसके भगोड़े आरोपी सुमेध गुलाटी को आईजी चीमा द्वारा जिस दिन अगवा किए जाने की बात कह रही है, उस दिन तो अजय चौधरी चीमा के साथ थे ही नहीं।
-मोहाली के मैक्स अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज, जिसके बारे में एफआईआर में दर्ज है कि आईजी चीमा उक्त भगोड़े आरोपी को थाना फेज-1 से उठाकर वहां ले गए और मारपीट की। इस फुटेज में साफ है कि चीमा मैक्स अस्पताल में पहले से मौजूद थे और सुमेध गुलाटी बाद में एक अन्य वाहन में वहां पहुंचा।

मुख्यमंत्री को रखा अंधेरे में

सुखमनी ने कहा किआईपीएस लॉबी के दबाव में मामले के असल पहलुओं को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से छिपाते हुए उन्हें अंधेरे में रखा गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कोट
वक्त आने पर मैं अपने पति के खिलाफ काम कर रही आईपीएस लॉबी में शामिल अधिकारियों के नामों का खुलासा भी करूंगी। यह एक साजिश है और मैं इसे कामयाब नहीं होनी दूंगी।
सुखमनी चीमा, आईजी गौतम चीमा की पत्नी
विज्ञापन

खुद पर मामला दर्ज हुआ तो लगा दिए आरोप

क्रिस्पी की ओर से लगाए छेड़छाड़ सहित तमाम आरोपों को गलत करार देते सुखमनी ने कहा कि जब क्रिस्पी के पति दविंदर गिल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हो गया, तो ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उसने आईजी गौतम चीमा पर छेड़छाड़ के आरोप लगा दिए। यह भी कहा कि क्रिस्पी खैहरा के खिलाफ मोहाली पुलिस के पास करीब डेढ़ दर्जन शिकायतें पेंडिंग हैं और खुदकुशी के प्रयास का मामला भी दर्ज हो सकता है।

इसके बावजूद पंजाब की उक्त आईपीएस लॉबी के दबाव में मोहाली पुलिस क्रिस्पी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनके पति आईजी चीमा को ही निशाना बना रही है। बता दें कि क्रिस्पी खैहरा की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने आईजी गौतम चीमा व अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत गत मंगलवार को मामला दर्ज किया था। वहीं, बीते सोमवार को आईजी के खिलाफ गुलाटी के अपहरण की एफआईआर भी दर्ज की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें