फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूल गया लैब असिस्टेंट

Sat, 08 Nov 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ऊना में शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित प्रेम नगर में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक शहर के ही एक निजी अस्पताल में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवक राजेंद्र कुमार अपने ही घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह वीरवार देर रात 11 बजे घर लौटा था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था।

सुबह जब काफी देकर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो राजेंद्र एक चुनरी के सहारे फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर जमा हो गए और मौके पर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के साथ लगती रसोई की खिड़की को तोड़कर दरवाजा खोला। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें