शिमला के थाना ठियोग में युवती के जहर निगलने से जान देने का मामला सामने आया है। शिमला के तारादेवी के पास रहने वाली सोलह साल की नाबालिग लड़की को पिछले दिनों मशोबरा का रहने वाला युवक नरेश कुमार भगा ले गया था। इसके बाद नरेश कुमार पिछले दिनों ठियोग केल्वी में अपने जीजा रमेश कुमार के घर पर इसे लेकर आया।
बुधवार को नरेश अपने जीजा के साथ कहीं काम पर निकल गया। घर पर दोपहर में घर लौटने पर पता चला कि युवती ने जहर निगल लिया। वहां से इसे लेकर वह शिमला के आईजीएमसी आ रहे थे कि रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे लेकर वह मशोबरा के चैड़ी नरेश के घर पर आ गए। इतने में लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई।