फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या करने का प्रयास, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Mon, 05 Feb 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना थाना के सामने युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसे देखकर थाने के स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह इसे बचा लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नादौन निवासी एक युवक रात करीब साढ़े सात बजे ऊना पुलिस थाना के समीप एक पेड़ के पास पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे देखा किसी तरह आत्महत्या करने से रोका। 

बताया जा रहा है कि युवक की शादी ऊना के समीपवर्ती गांव में हुई है। शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी और ससुरालियों ने बैंक से उसके नाम का लोन बनवा लिया। इसके बाद ससुराल पक्ष की तरफ से बैंक लोन की किस्त की कोई अदायगी नहीं की गई। 
विज्ञापन


ससुराल पक्ष वाले पैसे जमा करवाने को लेकर आनाकानी कर रहे हैं। बैंक की तरफ से उसे बैंक किस्तों के नोटिस आ रहे हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें