हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा मीलवां रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान बलविंद्र सिंह उर्फ बबलू (50) निवासी घडरां तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक बलविद्र सिंह सेना से रिटायर होने के बाद मीलवां में पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। रोजाना की तरह बलविंद्र सिंह शनिवार सुबह अपने मोटरसाइकिल पर घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला था।
जहां मीलवां रेलवे फाटक बंद होने के चलते बलविंद्र सिंह ने अपना मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ा कर दिया।जैसे ही रेलगाड़ी फाटक के पास पहुंची तो बलविंद्र सिंह भागकर रेल की पटरी पर लेट गया।
इससे पहले कि घटनास्थल पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ट्रेन के शरीर पर गुजरने से बुरी तरह कट चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
हादसे की तुरंत कांगड़ा स्थित रेलवे पुलिस को सूचना दी। ठाकुरदारा पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रांरभिक छानबीन में यह पाया गया है कि व्यक्ति पिछले कुछ अरसे से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
रेलवे पुलिस को सूचित कर दिया गया और फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। व्यक्ति अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है।