फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा के एसएमएस रक्षपाल निलंबित, ये है वजह

Sat, 08 Dec 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने काजा के कृषि विभाग के विषयवस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस) रक्षपाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निलंबित कर दिया है। सरकार ने एसएमएस का तबादला कर काजा में ज्वाइनिंग करने के लिए आदेश दिए थे, लेकिन अधिकारी ने तबादले के एक महीने बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी।

विज्ञापन


एसएमएस रक्षपाल का मुख्यालय एडीसी काजा ही रखा गया है। यह अधिकारी एडीसी को सूचित किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। प्रधान सचिव कृषि ओंकार चंद शर्मा ने इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी किए हैं।

इन आदेशों के अनुसार एसएमएस रक्षपाल सिंह को काजा में पदभार न संभालने पर निलंबित किया है। अधिकारी का 28 सितंबर को तबादला काजा के लिए हुआ था, लेकिन एसएमएस ने एक माह से अधिक समय तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसका जवाब तीन दिन के भीतर देने को कहा था। ऐसा न करने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। इसके बाद एसएमएस ने सरकार को जवाब भेजा कि उसे कांगड़ा में एडजस्ट किया जाए।

इस पर सरकार ने गौर नहीं किया, क्योंकि अफसर की सेवाओं की जरूरत काजा में है। इसके बाद सरकार ने अफसर के खिलाफ सीसीए रुल्ज 1965 के तहत एसएमएस रक्षपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें