फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को गले लगाने से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो संदेश, छोटे भाई के लिए कही बड़ी बात

Sat, 08 Dec 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 20 साल के एक युवक ने कथित तौर पर ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के बारे में तब पता चला जब उन्हें मृतक की सिर कटी लाश मिली। मृतक ठाणे के नेतीवाली गांव का रहना वाला था। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि मृतक रोहित परदेसी के इस खौफनाक कदम को उठाने के पीछे का मकसद क्या है। लेकिन वह अपने फोन पर एक वीडियो संदेश छोड़ गया है। जिसमें उसका कहना है कि उसकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न माना जाए। कल्याण रेलवे स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनकर पिंगले ने कहा कि एक आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी ने कहा, 'पुलिस को मृतक का शरीर ट्रैक की एक तरफ तो दूसरा ट्रैक की दूसरी तरफ पड़ा हुआ मिला। जब हमने उसका मोबाइल चेक किया तो हमें रिकॉर्ड किया हुआ आत्महत्या से पहले का एक वीडियो संदेश बरामद हुआ। इस संदेश में वह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह बिना किसी के दबाव के आत्महत्या कर रहा है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए।'
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, 'वीडियो में मृतक का कहना है कि छोटे भाई के अलावा परिवार में उसका कोई नहीं है और सारी संपत्ति उसे ही मिलनी चाहिए। यह वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।' पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें