फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे सेमेस्टर के छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान

Tue, 21 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बहुतकनीकी संस्थान में इलेक्ट्रिकल चतुर्थ सेमेस्टर में पढ़ने वाले प्रशिक्षु ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। छात्र रविवार को लंच करने के बाद अपने कमरे में चला गया था। उसके बाद वह बाहर नहीं निकला। सोमवार दोपहर भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथी प्रशिक्षुओं ने इस बारे में संस्थान के चेयरमैन को सूचित किया। 
विज्ञापन


जिन्होंने प्रशिक्षु छात्रों की मदद से हॉस्टल पहुंच कर जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो प्रशिक्षु हुक से लटका हुआ मिला। संस्थान के चेयरमैन ने सुंदरनगर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार आनी के नजाह गांव निवासी जैकी ठाकुर (23) पुत्र करतार सिंह एक निजी बहुतकनीकी संस्थान में इलेक्ट्रिकल चतुर्थ सेमेस्टर में पढ़ रहा था। रविवार को वह लंच करने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसके उपरांत वह बाहर नहीं निकला। जब सोमवार दोपहर को भी वह कमरे से बाहर नहीं आया तो साथी प्रशिक्षुओं ने इस बारे संस्थान के चेयरमैन एनके चौहान को सूचित किया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही चेयरमैन ने हॉस्टल पहुंच कर अन्य प्रशिक्षुओं की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो छात्र को छत में लगी हुक से फंदे से लटका पाया। इस पर सुंदरनगर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रशिक्षु का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया प्रशिक्षु युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु के कमरे से कुछ दवाइयां मिली है जिन्हें जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। संस्थान के चेयरमैन एनके चौहान ने बताया प्रशिक्षु बेहद शांत स्वभाव का था वह हॉस्टल में रहने वाले अन्य प्रशिक्षुओं ने साथ भी अधिक बातचीत नहीं करता था। उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि प्रशिक्षु के परिजनों को इस घटना बारे सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें