शिमला जिला के कोटगढ़ क्षेत्र में एक स्टोर के भीतर आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मामला मंगलवार सुबह का है जब कोटगढ़ क्षेत्र में स्थित एक चार मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। जब चारों तरफ धुंआ उठा तो स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना दी।
लोगों ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि ग्राउंड फ्लोर के स्टोर में आग लगी है। स्टोर में सेब की पेटियां और अन्य पैकिंग का सामान रखा गया था जो कि आगजनी में पूरी तरह से राख हो गया है।
स्थानीय लोगों ने दी आगजनी की सूचना लोगों ने मामले की सूचना दमकल वाहनों को दी जिसके बाद अग्निशमन के दमकल वाहनों काे दी। इसके बाद रामपुर अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पा लिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी आगजनी में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। प्रारंभिक आकलन में नुकसान करीब 15 लाख रूपए बताया जा रहा है।