फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन के बहाने छात्रा को घर बुलाया और...

Tue, 10 Jun 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को घर बुलाकर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला  दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में साढ़े 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। बायो केमिस्ट्री पढ़ने के लिए वह दशमेश नगरी स्थित अपने अध्यापक के घर शाम को तीन से 5 बजे तक ट्यूशन पढ़ने अन्य विद्यार्थियों के साथ जाती थी।
विज्ञापन


गर्मी के चलते उसके अध्यापक ने ट्यूशन पढ़ाने के लिए सभी को सुबह 7.30 से 10 बजे तक का समय दिया था जिस कारण वह पिछले कुछ दिनों से इसी समय ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी।

7 जून को जब वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गई तो छुट्टी के बाद उसके अध्यापक ने उसे शाम के समय ट्यूशन के लिए अलग टाइम देने की बात कहकर दोबारा आने को कहा।

शाम को जब वह ट्यूशन पर पहुंची तो देखा कि वहां उसके अलावा कोई अन्य सहपाठी नहीं आया था। उसने अपने अध्यापक से कारण पूछा तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि अध्यापक ने उसका हाथ पकड़ लिया और बाद में उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसका अध्यापक उसे उठाकर एक कमरे में ले गया जहां पर उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


कामयाब न होने पर अध्यापक ने उससे मारपीट की। उसने किसी प्रकार वहां से भागकर खुद को को बचाया और घर पहुंचकर अपने परिवार को आपबीती सुनाई।

नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह बोपाराए ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर अध्यापक विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें