हिमाचल के ऊन जिले के दुलैहड़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गोंदपुर जयचंद में देर रात एक उद्योग के पास माल ढुलाई को लेकर ट्रक ऑपरेटरों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में काफी समय तक बहस चलती रही। आरोपियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उद्योग के एक ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे ट्रक को नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर अमराली के पास थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोंदपुर जयचंद के पास एक उद्योग के पास टाहलीवाल ट्रक यूनियन के प्रधान साथ सड़क पर 20 से 25 लोग खड़े हैं। रात के समय सड़क पर दो ट्रक चालकों ने अपने ट्रक बीच सड़क में खड़े कर सड़क बंद कर दी है।
ट्रक चालकों और लोगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उद्योग के बाहर खड़े ट्रक के शीशे तोड़ दिए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात के समय उद्योग के बाहर ट्रक पर पथराव करने और कोरोना महामारी के चलते भीड़ एकत्रित करने के आरोपी के ट्रक यूनियन प्रधान सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता का कहना है कि पुलिस ने आरोपी ट्रक युनियन प्रधान अशोक कुमार उर्फ शोकी, विवेक मेहता, विपिन कुमार, किशन कुमार निवासी बीटन, निम्मा, सावी रायजादा, अशोक कुमार, बॉबी, प्रकाश निवासी बीटन, सचिन, बिलो, कर्ण सोनी, भूपिंद्र सिंह, किशन देव, जीत सिंह, अमरीक सिंह, निर्मल सिंह, बबली निवासी टाहलीवाल और विक्रम ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।