फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात ठेके की टीन उखाड़ कर लाखों की शराब उड़ाई

Wed, 22 Apr 2020 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमंडल अंब के कुठियाड़ी गांव से शातिर सील किए ठेके से शराब चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत शराब कारोबारी मदन लाल ने अंब पुलिस से की है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात शातिरों ने कुठियाड़ी में शराब के ठेके की पिछली तरफ से सेंधमारी कर ठेके में रखी शराब की पेटियों पर हाथ साफ कर दिया है।

विज्ञापन


शराब कारोबारी मदन जसवाल ने इस संबंध में पुलिस अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। कोविड 19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के तहत प्रशासन ने शराब के ठेकों को सील किया है। ऐसे में शातिरों ने खड्ड के पास टीन से बनाई दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

शराब कारोबारी मदन लाल ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि ठेके में चोरी हो गई है। उन्होंने यहां आकर देखा तो खोखानुमा दुकान से टीन उखाड़कर अंदर रखी लाखों की शराब शातिर ले उड़े। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें