अपने ससुराल आकर ये शख्स ऐसा काम कर रहा था कि हर कोई जानकर दंग रह गया। इस पर किसी को शक तक नहीं हुआ और यह कई दिनों से घर का माल ही साफ कर रहा था। मामला शिमला के रोहड़ू का है।
फिलहाल सीमा रंटाड़ी पंचायत के टिंडियाण गांव में ससुराल से चोरी का सामान लेकर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। साले की शिकायत के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
परिवार के लोगों ने पहले घर में चोर घुसने का संदेह जताया था। मगर जब चोरी के सामान के साथ दामाद बाबू पकड़े गए तो सभी हैरान रह गए। आरोपी पहले भी घर से चोरी कर चुका था। पुलिस के अनुसार टिंडियाण गांव निवासी मनोज कुमार ने चोरी की ये शिकायत दी थी।