सोलन जिला के रामशहर थाने सूड नाली गांव में एक युवक ने अपनी विधवा मां को पत्थर मार पर जख्मी कर दिया। युवक के चाचा ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने चाचा की भी धुनाई कर दी।
मारपीट के बाद युवक घर से फरार हो गया है। महिला को जख्मी हालत में अर्की चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन टांग में फ्रैक्चर होने से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार सूड गांव की सत्या देवी अपने खेत में कार्य करने गई हुई थी। इस दौरान उसका 22 वर्षीय बेटा लेखराम खेत में पहुंच गया तथा अपने मां से घर चलने की जिद करने लगा।
बेटे की आग्रह पर मां घर आई। जैसे ही मां घर पहुंची तो बेटे ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। मां ने कहा कि वह कुछ कमाता नहीं है तो पैसे कहां से देगी। जिस पर युवक बिगड़ गया तथा उसने पत्थर उठा कर मां को लहुलुहान कर दिया।
शौर मचाने पर युवक का चाचा राजकुमार मौके पर आया था उसने लेखराम को ऐसा करने से रोकना चाहा तो उसने चाचा की ही धुनाई कर दी। युवक ने मां व चाचा को जान से मारने की भी धमकी दी। मारपीट करने के बाद युवक घर से भाग गया।
एसपी जी शिवा कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद धारा 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।