फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला बाप, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 16 Jan 2018 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भावानगर/सांगला(किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर जिले के भावानगर थाना क्षेत्र के तहत एक ने बेटे ने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया था। घायल पिता ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बेटे के खिलाफ पुलिस ने पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था, जो अब हत्या में बदल गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौ जनवरी को कंगोस गांव के 19 वर्षीय अभिषेक ने किसी बात पर कहासुनी के बाद अपने पिता मिया राम के सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया था। 

उसका पिता भावानगर में बिजली बोर्ड में बतौर टीमेट कार्यरत था। भावानगर में बिजली बोर्ड की कॉलोनी में यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन शाम के समय मिया राम की पत्नी उसे बार-बार फोन कर रही थी। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आया पूरा मामला

इसके बाद उसने बिजली बोर्ड में कार्यरत एक महिला को इस बारे में बताया। इसके बाद वह महिला मिया राम के क्वार्टर में गई। उसके दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इस बीच आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। कमरे के अंदर मियां राम फर्श पर घायल होकर गिरा हुआ था।

उसका बेटा क्वार्टर के अंदर ही दूसरे कमरे में कुंडी लगा कर छुपा हुआ था। उसने यह कबूल किया है कि उसने अपने पिता के सिर पर डंडे वार से वार किया। लोगों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी को दी। इसके बाद महिला कंगोस से भावानगर पहुंची। घायल अवस्था में मिया राम को सीएचसी भावानगर लाया गया।

यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रेफर किया गया। रामपुर अस्पताल से भी उसे आईजीएमसी रेफर किया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई जय सिंह ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें