फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को मिल रही जान से मारने की धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला बिलासपुर में आपराधिक मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जनता के प्रतिनिधि कहलाए जाने वाले विधायकों को भी फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही है। शाहतलाई से भाजपा विधायक रिखी राम कौंडल को एक शख्स ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के साथ अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन


कौंडल ने इस संदर्भ में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार कौंडल ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि 21 दिसंबर की रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। जैसे ही उन्होंने फोन रिसीव किया तो दूसरी ओर से फोन करने वाले ने गाली - गलौच करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा

पुलिस को दिए बयान में विधायक ने कहा है कि वह मेरी बात सुनने की बजाय मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लग पड़ा। उसके बाद उस व्यक्ति ने मुझे जान से मारने की धमकी तक दे दी। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर भादंसं की धारा 504, 506 व आई एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर के तफतीश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला शाहतलाई इलाके से ही संबंधित और एक पंचायत का व प्रतिनिधि बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन, उसके फोन नंबर के आधार पर फोन कॉलस की डिटेल मांगी गई है।डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें