ठेकेदार की नसीहत को दरकिनार कर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
शिमला के संजौली चिर्ल्डन पार्क में युवक- युवतियों को सिगरेट पीने से रोकना एक ठेकेदार को महंगा पड़ा। ठेकेदार की नसीहत को दरकिनार कर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
वारदात रविवार रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। ठेकेदार संजौली में अपने घर की ओर जा रहे थे चिल्डर्न पार्क के पास ही उनका घर है। पार्क में लड़के लड़कियां सार्वजनिक स्थल पर सरेआम सिगरेट पी रहे थे।
जब उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान न करने के लिए कहा तो उन के सिर पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।