फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर तेजाब फेंकने का आरोपी यूपी से धरा

Mon, 28 Jan 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ के समीप किरपालपुर में उद्योग से घर लौटते समय एक युवती पर एसिड फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे यूपी के बिलारी गांव से दबोचा गया है। पुलिस आरोपी तक सीडीआर ओर एक डायरी के आधार पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था।

विज्ञापन


अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए थाना प्रभारी नालागढ़ राजकुमार वर्मा की अगुवाई में टीम आरोपी के घर तक पहुंची। टीम में हेडकांस्टेबल दिनेश, विजय, साइबर सेल के भूपिंद्र, कांस्टेबल विवेक राणा शामिल थे। आरोपी मोहम्मद आरिफ (30) पुत्र सदर हुसैन निवासी गांव बिलारी, जिला मुरादाबाद यूपी का रहने वाला है। वह शादीशुदा है।

नालागढ़ में उसने पीड़ित युवती से विवाह कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे युवती के अन्य किसी के साथ संपर्क में रहने का संदेह था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, यहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी चमनलाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर ले लिया गया है। 
विज्ञापन


यह था मामला  
17 जनवरी को किरपालपुर में एक सिरफिरे युवक मोहम्मद आरिफ ने प्रवासी युवती पर उस समय तेजाब फेंक दिया, जब वह छोटी बहन के साथ ड्यूटी से घर जा रही थी। किरपालपुर में रिहायशी मकान की गली में इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। युवती के बयान के मुताबिक आरोपी ने काले रंग की टोपी वाली जैकेट पहनी थी।

पीड़ित उसे नहीं जानती है। युवती बिजली निर्माण से जुड़े एक उद्योग में काम करती है। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों की कॉल डिटेल को आधार बनाया। जांच के दौरान मिली एक डायरी के माध्यम से मिले सुराग से वह आरोपी तक जा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें