फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के बीच हुई तकरार के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 15 Oct 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ में एक साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहे दोस्तों के बीच हुई तकरार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी और मृतक दोनों कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। घटना रविवार मध्यरात्रि को हुई। हत्या आरोपी ट्रक चालक है।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी न्यू नालागढ़ में ट्रक में जाकर सो गया था। उसे पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़कर निकाला।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पवन कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव सुनली रुग, डाकघर जयनगर, तहसील नालागढ़ ने बताया कि रविवार को पवन

उर्फ पंकी पुत्र वीर सिंह निवासी गांव नरनू डाकघर रैहन, तहसील नूरपुर (कांगड़ा), ट्रक ड्राइवर अमित कुमार निवासी कांगड़ा और पवन पुत्र ठाकरू निवासी चंबा कमरे में शराब पी रहे थे। इस बीच अमित और पवन उर्फ पंकी के बीच किसी बात पर बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एेसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी किचन में गया और वहां से लाया चाकू पंकी के पेट में घोंप दिया। वह भी उसी बिल्डिंग में रहता है। कुछ समय बाद पवन ने उसका दरवाजा खटखटाया और कहने लगा कि अमित ने पवन उर्फ पंकी को चाकू मार दिया है। 

चंबा निवासी पवन पंकी को बाइक पर नालागढ़ अस्पताल ले गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पंकी की मौत हो गई। वह बद्दी स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था।

उधर, एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पवन उर्फ पंकी, अमित कुमार और पवन कुमार तीनों इकट्ठा बैठकर शराब पी रहे थे। पवन उर्फ पंकी और अमित की बहस हो गई।

इस पर अमित ने पंकी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ट्रक चालक अमित को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें