फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अफसरों ने किया करोड़ों का घपला

Mon, 01 Dec 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के छह इंजीनियर्स को जल्द चार्जशीट किया जाएगा। 132 केवी हमीरपुर-बस्सी लाइन के लिए उपकरण खरीद में गड़बड़ी की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने दोषी इंजीनियर्स के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


उक्त लाइन टेस्टिंग के दौरान ही तीन बार फेल हो चुकी थी, जिसके कारण बोर्ड को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है। इस मामले में बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने जांच बैठाई थी। जांच में उपकरण खरीद मामले में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि जितने भी उपकरण खरीदे गए थे, सभी बेकार साबित हुए।

ऐसे में बोर्ड प्रबंधन को नए सिरे से उपकरण लगाने पड़े, जिसके बाद यह लाइन चालू हो पाई है। उपकरण देने वाली कंपनी को भी नोटिस दिया जाएगा। प्रबंधन कंपनी को ब्लैक लिस्ट भी कर सकता है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया कि हमीरपुर-बस्सी लाइन में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट का परीक्षण कराया जा चुका है। दोषी अभियंताओं को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। बोर्ड का विजिलेंस विंग भी इसकी अलग से पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें