फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के रिश्ते को लेकर भाभी से मारपीट, ईंट से वार कर किया लहुलूहान

Tue, 10 Sep 2019 06:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस थाना बंगाणा के तहत अंबेहड़ा क्षेत्र में देवर ने भाभी को ईंट के प्रहार से लहूलुहान कर दिया। भाभी को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में भाभी ने देवर के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करके लहुलूहान करने के संबंध में बंगाणा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्षेत्र की एक भाभी ने अपनी बेटी का रिश्ता अपनी रिश्तेदारी में करवाया था। लेकिन यह रिश्ता देवर को पसंद नहीं आ रहा था। मंगलवार को रिश्ते को लेकर देवर और भाभी में तीखी नोक-झोंक और गाली-गलौज आरंभ हो गई।

यह देखते ही देखते अचानक मारपीट में बदल गई। देवर ने गुस्से में आकर भाभी के सिर पर ईंट का प्रहार कर दिया। इससे भाभी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। भाभी को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में भाभी ने बंगाणा थाने में भी मामला दर्ज करवा दिया है। थाना प्रभारी बंगाणा कमल नैन ने बताया कि महिला का मेडिकल करवा गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीएस की धारा 325, 323, 504 के तहत केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें