फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान, यहां जानिए पूरा मामला

Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलाई के अंतर्गत बालीकोटि पंचायत के 22 साल के एक युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहा था। 

विज्ञापन


ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। इससे इलाके में शोक लहर छा गई है। हालांकि, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन पंचायत के प्रधान ने मामले की पुष्टि की है।

शिलाई क्षेत्र में आत्महत्या के मामले भी बढ़ने लगे हैं। कुछ दिन पहले भी शिलाई में मानसिक रूप से बीमार चल रहे एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। ताजा घटनाक्रम में बालीकोटि पंचायत में भी ऐसे ही मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालीकोटि पंचायत का एक युवक लंबे अरसे से बीमार चल रहा था। वह किसी उद्योग में कार्यरत था लेकिन बीमार होने के कारण वह अपने कार्य पर नहीं जा पा रहा था जिस वजह से उसे नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा।

शनिवार को वह अपने कमरे में ही था लेकिन काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो उसे फंदे पर लटका देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। 

पंचायत प्रधान बाजू राम राणा और पूर्व प्रधान कंवर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहा था जिस वजह से उसने यह गंभीर एवं कड़ा कदम उठाया होगा। उन्होंने युवक की मृत्यु पर गहरा दुख भी प्रकट किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें