फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के शीशे तोड़ फरार हुए हुड़दंगी, दीवार भी तोड़ डाली

Mon, 05 Feb 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला(किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के तीन मंजिला भवन के 10 कमरे और चार बाथरूम में लगे 194 शीशे अज्ञात हुड़दंगियों ने तोड़-फोड़ डाले। मामला किन्नौर जिले के नवनिर्मित स्कूल मीरू का है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, इन हुड़दंगियों ने शराब के नशे में धुत होकर मीरू गांव के कई ग्रामीण लोगों के बगीचों की दीवारों को भी गिरा डाला। पंचायत ने इस संबंध में टापरी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है और पुलिस इन हुड़दंगियों की तलाश में जुट गई है।
 

यहां जानिए पूरा मामला

शनिवार सुबह मीरू पंचायत में तैनात सचिव सुनील नेगी जब युला से मीरू आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि रास्ते में कई बगीचों की दीवारें गिराई हुईं हैं। वही आगे की तरफ बढ़ते गए तो उनकी नजर मीरू स्कूल के तीन मंजिला भवन पर पड़ी तो पाया कि भवन के सारे शीशे टूटे हुए हैं। 

उन्होंने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान किरण नेगी को दी। इसके बाद पंचायत प्रधान किरण नेगी ने शनिवार देर शाम पुलिस थाना टापरी को इसके बारे में सूचित किया।

सूचना मिलते ही थाना टापरी से एएसआई नरपत राम, मुख्य आरक्षी आशीष, मानक मुख्य आरक्षी शुभमराज, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता त्रिलोक, प्रधान मीरू किरण नेगी और ठेकेदार की टीम ने घटना स्थल का दौरा करने पहुंची।
विज्ञापन

आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे

जांच में पाया गया कि अब तक 194 शीशे तोड़े गए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हुड़दंगियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस इस घटना की हर पहलु से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें