प्राप्त जानकारी के अनुसार बालीकोटि पंचायत का एक युवक लंबे अरसे से बीमार चल रहा था। वह किसी उद्योग में कार्यरत था लेकिन बीमार होने के कारण वह अपने कार्य पर नहीं जा पा रहा था जिस वजह से उसे नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा।
शनिवार को वह अपने कमरे में ही था लेकिन काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो उसे फंदे पर लटका देखकर उनके होश फाख्ता हो गए।
पंचायत प्रधान बाजू राम राणा और पूर्व प्रधान कंवर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहा था जिस वजह से उसने यह गंभीर एवं कड़ा कदम उठाया होगा। उन्होंने युवक की मृत्यु पर गहरा दुख भी प्रकट किया है।