फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में लगी आग, लाखों का सामान राख

Tue, 08 Apr 2014 10:52 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों स्थित कैंपोलिना ऑफ सेट प्रिंटर कंपनी में मंगलवार सुबह भीषण अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि आगजनी की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन किशोर कुमार ने बताया कि सुबह 6:30 बजे सूचना मिली कि जोहड़ों स्थित एक उद्योग में आग लग गई है। मौके पर एक दमकल वाहन नाहन से और दूसरा त्रिलोकपुर मेले से बुलाया गया जिससे एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

कंपनी प्रबंधन ने करीब 40 लाख रुपये का नुकसान बताया है। विभाग नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। उधर कंपनी के प्रबंधक पुनीत बत्रा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे शाट सर्किट के कारण कंपनी में आग भड़क गई जिससे 35 से 38 लाख की एल्यूमीनियम फायल प्रींटिंग मशीन सहित एक एसी, चार पंखे, एक दर्जन ट्यूब लाइटें, सीलिंग, हाल के शीशे एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


इससे कंपनी को 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी में नाइट शिफ्ट के अधिकांश वर्कर घर जा चुके थे। मौके पर एक दर्जन कामगारों ने कंपनी में लगे फायर उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग अधिक भड़कने के कारण दमकल विभाग को सूचित किया गया। विभाग को लिखित में नुकसान की डिटेल दी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें