फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुराचार का प्रयास, पशुशाला में घुसकर कपड़े फाड़े, अश्लील हरकतें कीं

Fri, 23 Mar 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बड़सर(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय का दूध लेने पशुशाला गई महिला के दो दरिदों ने कपड़े फाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आते एक गांव में महिला से दुराचार का प्रयास किया।

विज्ञापन


आरोपी दो पुरुषों ने महिला के कपड़े फाड़ उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पीड़ित महिला बुधवार देर शाम को अपनी पशुशाला को गाय का दूध लेने गई। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की तथा जबरदस्ती दुराचार करने का प्रयास किया। बड़सर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति सेना में कार्यरत

महिला के मुताबिक वह 21 मार्च बुधवार को करीब साढ़े 7 से 8 बजे के बीच पशुशाला को दूध लाने गई। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो व्यक्तियों दिनेश कुमार और सुनील कुमार पुत्र कश्मीरी लाल ने उसे पकड़ लिया तथा अश्लील हरकतें की।

इस दौरान उन्होंने महिला का मुंह बंद कर दिया तथा दुराचार करने की कोशिश की। पीड़िता के चिल्लाने पर गांव की एक महिला मौके पर आई, उसे देखकर दोनों भाग गए। महिला ने बताया कि इस दौरान तीसरा व्यक्ति भी था, लेकिन उसे देख नहीं पाई।

महिला ने बताया कि उसके पति सेना में कार्यरत हैं और अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेले रहती हैं। आरोपी लोगों से उसके परिवार को खतरा बना हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि महिला के बयान पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें