फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिल्स क्वीन में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, महिला सरगना ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

Sun, 03 Jun 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिल्स क्वीन में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। इसमें संलिप्त एक महिला और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस की रेड में मिली नेपाली मूल की युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को उक्त रेड में पकड़ी गई महिला और व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया। 

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

demo pic
शुक्रवार रात करीब आठ बजे थाना सदर प्रभारी की अगुवाई में राम बाजार के एक रेस्ट हाउस में पुलिस टीम ने पुख्ता जानकारी मिलने पर रेड की। यहां सिरमौर निवासी और सोलन में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति और अवैध

धंधा करवाने की आरोपी शिमला की महिला और पीड़िता नेपाली युवती को पकड़ा। तीनों से पूछताछ की और दो को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती से उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

महिला ऐसे देती थी जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम

एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि अब तक पुलिस को रेस्ट हाउस मालिक की संलिप्तता का प्रमाण नहीं मिला है। पकड़ी गई महिला से की पूछताछ में सामने आया है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस धंधे को चला रही है।

पकड़े गए पुरूष ने बताया कि वह सोलन में नौकरी करता है और यहां किसी काम के सिलसिले में आया था। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर पकड़े गए इस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें