फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में भी जिस्मफरोशी का धंधा, कब से चल रहा था...

Mon, 07 Apr 2014 09:21 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तचर विभाग की टीम ने शिवपुर पंचायत के भुंगरनी गांव में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आपत्तिजनक हालत में 5 महिलाओं समेत 9 आरोपियों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएसपी सीआईडी और उनकी टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा हो सकता है। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है। गुप्तचर विभाग के उच्चाधिकारियों को भुंगरनी क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत मिली थी।

इसके बाद गुप्तचर विभाग के सब इंस्पेक्टर रूपेंद्र, एएसआई रघुवीर सिंह, एचसी बलबीर, जगमोहन, अनिल, कांस्टेबल रविंद्र, ब्रजलाल, महिला आरक्षी कुसुम और सीता की टीम रविवार देर रात मौके पर पहुंची। भुंगरनी गांव के एक मकान में सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

गुप्‍त सूचना के अाआध्‍ाापर पर छापा मारा

टीम ने मौके से आपत्तिजनक हालत में उत्तराखंड, सिरमौर, कांगड़ा की 5 महिलाओं तथा उत्तराखंड, बिहार और हिमाचल के 4 पुरुषों को दबोचा। सैक्स रैकेट चलाने वाली सरगना महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईडी विभाग सिरमौर के डीएसपी राहुल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

डीएसपी ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसके बाद गुप्तचर विभाग ने छापा मारा। इस दौरान आरोपी 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कहीं खरीद फरोख्त का मामला तो नहीं
सीआईडी के डीएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में महिलाओं की खरीद फरोख्त की संभावनाओं पर भी जांच करेगी। उन्होंने खुलासा किया कि देह व्यापार की शिकायतें कुछ अन्य स्थानों से भी मिली हैं। गुप्तचर विभाग ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों और रैकेट चलाने वालों पर भी छापा मारेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें