फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Wed, 12 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में जिस्मफरोसी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें संलिप्त होटल प्रबंधक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शक के आधार पर दो अन्य युवतियों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मनाली में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चलने की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, व्यापार मंडल के महासचिव सुदर्शन भट्ट ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन


मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर, हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद पोहलू, एचपी ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा और ऑटो रिक्शा यूनियन मनाली के प्रधान चमन ठाकुर ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें