फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई एम सॉरी मम्मी-पापा, आई हैड टू डू इट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला का चक्कर इलाके में एक युवक ने घर के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान सनंत ठाकुर (23) निवासी चक्कर के तौर पर हुई है। संनत के पिता लोक निर्माण विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


सनंत के बड़े भाई डाक्टर हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सनंत काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। यही आत्महत्या की वजह बताई जा रही है। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि आई एम सॉरी मम्मी पापा, आई हैड टू डू इट।

पुलिस के मुताबिक, सनंत ठाकुर पत्राचार के माध्यम से एम ए की पढ़ाई कर रहा था। कुछ समय पहले सनंत का दाखिला वाकनाघाट में इंजीनियरिंग कालेज में किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद वहां से लौटकर घर आ गया था। यह ज्यादातर समय घर में ही रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन

चुन्नी का फंदा लगाकर दी जान

मंगलवार को सनंत के पिता दफ्तर चले गए जबकि मां के पैर में चोट आई थी वह उपचार करने के लिए आईजीएमसी अस्पताल गई थी। लंच टाइम में सनंत के पिता नंदलाल ने घर में कॉल किया लेकिन किसी ने उठाया नहीं। इस पर नंदलाल घर पहुंचे। घर पहुंच कर देखा तो गेट खुला पड़ा था।

भीतर रोशनदान की ग्रील से चुन्नी का फंदा बनाकर सनंत लटका पड़ा था। उसे इस हाल में देखकर पिता स्तब्ध रह गए। बेटे को तत्काल फंदे से मुक्त किया और उसे आईजीएमसी अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने सनंत को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली। एएसपी संदीप धवल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से डिप्रेशन में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें