फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़, डीसी से की शिकायत

Tue, 23 Jul 2019 04:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अंब के एक सरकारी स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म मामला अभी शांत नहीं हुआ कि एक और सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राओं ने पहले स्कूल प्रशासन से शिकायत की।

विज्ञापन


सुनवाई न होने पर मामला उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया। उपायुक्त ने मामले की जांच के लिए एसडीएम को लिखा है। एसडीएम ने जांच के लिए उपशिक्षा निदेशक को निर्देश दिए हैं। उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में प्रबंधन की ओर से छात्राओं को खेलों की कोचिंग के लिए पूर्व छात्रों को बुलाया जा रहा था।

पीड़ित छात्राओं ने उपायुक्त को दी शिकायत में कहा है कि पूर्व छात्र कोचिंग देने की बजाय छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। मामले की शिकायत उन्होंने स्कूल प्रशासन से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को भेजी है रिपोर्ट : कमलेश

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा का कहना है कि शिक्षा विभाग के पास ऐसा मामला आया है। उन्हें बीते दिनों ही ऊना में ज्वाइनिंग होने के कारण पूरी जानकारी नहीं है। जल्द विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

मामले की जांच कर रहीं उपनिदेशक निरीक्षण कमलेश कुमारी ने कहा कि विभागीय टीम जांच के लिए स्कूल गई थी। प्रधानाचार्य, डीपीई, एसएमसी अध्यक्ष और पंचायत प्रधान से पूछताछ की गई है। छात्राओं की शिकायत सही पाई गई थी। मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने एसडीएम अंब को सौंप दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें