फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में ट्रक से टकराई स्कूल बस, 12 बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में वीरवार सुबह एक स्कूल बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 12 स्कूली छात्र जख्मी हो गए हैं। इन्हें साथ लगते प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। यह स्कूल बस शिवालिक पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे।

जैसे ही बस बद्दी ट्रक यूनियन के पास पहुंची कि सामने से आ रहे एक ट्रक से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों गाड़ियों के तेज रफ्तार में होने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अभिभावकों को दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ जुट गई और बस से सभी बच्चों को बाहर निकाला। इसमें करीब 12 बच्चों को हल्की चोटें लगी हैं। स्‍थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस के साथ इन्हें स्‍थानीय अस्पताल में शिफ्ट करवाया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। लापरवाही किसकी थी, इसकी जांच चल रही है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अभिभावकों को भी सूचना दी जा रही है।

पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी उनके बयान दर्ज कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें