फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कैसे सामने आएगा 32 लाख उड़ाने का सच?

Mon, 18 Aug 2014 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की नादौन शाखा से 32 लाख उड़ाने के मामले में गिरफ्तार युवक पुलिस पूछताछ से बचने के लिए बार-बार बीमार होने की बात कह रहा है। पुलिस के मुताबिक पहले युवक ने पीलिया की शिकायत होने की बात कही और अस्पताल में भर्ती हो गया।
विज्ञापन


जांच में युवक को नॉर्मल पीलिया पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद युवक ने अब छाती में दर्द की बात कहना शुरू कर दी है। पुलिस भी मान रही है कि आरोपी युवक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बैंक से 32 लाख उड़ाने के मामले का सच सामने नहीं आ पाएगा।

युवक की बहानेबाजी से तंग आकर नादौन अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। युवक को बैंक से लाखों उड़ाने के मामले में शामिल होने के संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


युवक शुक्रवार से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है। शुक्रवार को पुलिस ने युवक से करीब एक घंटा पूछताछ की थी, उसके बाद से युवक तबीयत खराब होने की बात कर रहा है। मंगलवार को युवक का पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है।

उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, नादौन के थाना प्रभारी जसवीर ठाकुर ने बताया कि युवक को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। युवक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें