ज्योति मर्डर केस में शहर के बडे़ कारोबारी और उनकी पत्नी समेत बनाए गए नए चारों आरोपी को कोर्ट ने एक नवंबर को तलब किया है।
वहीं मनीषा की जमानत अर्जी दोबारा खारिज करने के साथ ही बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने की अवधेश की अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।
ज्योति मर्डर केस की सुनवाई सीएमएम सत्यदेव गुप्ता की कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को यह कोर्ट खाली थी। इसलिए मामले की सुनवाई स्पेशल सीजेएम हरेंद्र बहादुर की कोर्ट में हुई।
जेल से पीयूष श्यामदासानी, मनीषा, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को लाकर स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें एक नंवबर को तलब किया है।
कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए विवेचना में नए बनाए गए आरोपी पीयूष के पिता ओम प्रकाश, मां पूनम, चचेरे भाई मुकेश और कमलेश को भी एक नवंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया।