राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सोमवार को आपस में भिड़ गए। घटना के बाद कालेज परिसर में माहौल गरमा गया है। परिसर में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत करवाया।
घटना के बाद दोनों छात्र संगठन एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। कालेज गेट पर हुए हंगामे के बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की में एक दुकान के काउंटर का शीशा भी टूट गया।
फिलहाल हिंसा के बाद यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मारपीट में दोनों संगठनों के कुछ कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं।