फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती गाड़ी पर गिरा पत्थर, पर्यटक की मौत

Wed, 15 Jul 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल घूमने आए महाराष्ट्र के एक सैलानी की दर्दनाक मौत हो गई। चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से ये पर्यटक जख्मी हो गया था। हादसा जिला किन्नौर में पेश आया। यहां कड़छम-सांगला सड़क पर सोमवार देर शाम रूतरंग के पास चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक पर्यटक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस थाना सांगला के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब सोमवार देर शाम टाटा सफारी एमएच 18 एएन 1110 में महाराष्ट्र से आए चार युवक किन्नौर के सांगला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान रूतरंग के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा और चालक के साथ बैठा आलोक बसना (35) सेवा सदन आगरा रोड दुले तहसील और जिला महाराष्ट्र इसकी चपेट में आ गया।

इसके सिर और मुंह पर गहरी चोटें आई थीं। इसके बाद साथ घूमने आए प्रदीप राव (38) चिचड पुणे महाराष्ट्र, बाला साहिब (43) तरक रोड नासिक और चालक उमेश (26) तालकरड, जिला सतारा महाराष्ट्र ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला से पुलिस थाना सांगला को दी। थाना प्रभारी सांगला ओपी शर्मा ने बताया कि सांगला पुलिस ने महाराष्ट्र में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें