फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज ने पिस्तौल दिखाकर लूट ली स्कॉर्पियो

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल और पंजाब सीमा के साथ सटे चक्कसाधु में पिस्तौल की नोक पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित चालक जिला ऊना के बडूही गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार देर शाम बडूही से गाड़ी में एक सवारी को होशियारपुर छोड़ने जा रहा था। पीड़ित चालक की शिकायत मिलने पर होशियारपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। लूटपाट की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे बडूही निवासी पुनीत कुमार बडूही बस अड्डे के पास अपनी ही गाड़ी में बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और बीमार होने का बहाना लगाकर होशियार जाने के लिए किराये पर गाड़ी ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी लेकर हो गया फरार

इसके बाद पुनीत उसे गाड़ी में बैठाकर झलेड़ा से होते हुए होशियारपुर की ओर निकल गया। इसी दौरान गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अचानक पुनीत की कनपटी पर पिस्तौल तान दी, जिससे पुनीत सहम गया।

शातिर ने उसकी जेब से मोबाइल सहित अन्य समान अपने पास रख लिया और उसे बाहर निकाल कर गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। पुनीत ने कुछ दूरी पर किसी राहगीर से फोन कर अपने सगे-संबंधियों को आपबीती बताई। पुनीत ने मामले की शिकायत होशियारपुर थाना में दर्ज करवा दी है।

एसएचओ सदर होशियारपुर लखवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत आई। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें