फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से हमला कर अंजाम दी बड़ी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के धर्मशाला की समीपवर्ती ग्राम पंचायत सिद्धबाड़ी के गांव बागनी में लुटेरों ने आधी रात को लूट का विरोध करने पर मकान मालिक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले से घायल मकान मालिक परवेज कुमार को तुरंत धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर 12 टांके लगे हैं। परवेज कुमार का उपचार धर्मशाला अस्पताल में चल रहा है।

इससे पहले चोरों ने गांव के दो घरों के ताले तोड़े। रविवार रात करीब दो बजे लुटेरों ने गांव के सुरेंद्र चंदेल के घर से दो सोने की अंगुठियां, एक सोने की चेन और दस हजार रुपये की नकदी चुराई।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिर पर किया हथियार से हमला

इसके बाद विक्रम चंदेल के घर के ताले तोड़कर 14 हजार रुपये नकद, सोने का सेट, चांदी की पायलें और मंगलसूत्र पर हाथ साफ किया। इसके बाद लुटेरों ने अपना तीसरा निशाना परवेज कुमार के घर को बनाया।

लुटेरों ने परवेज के घर के ताले तोड़ने शुरू किए। इतने में परवेज की नींद खुल गई। उसने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उसके सिर पर तेज हथियार से वार कर दिया। इतने में परवेज की भाभी इंदु कुमारी भी पहुंच गई।

उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में लुटेरे वहां से फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग इकट्ठा हुए और घायल परवेज को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें