फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी और कर्मियों को कमरे में बंद कर आभूषण-दानपात्र ले गए शातिर

Sat, 27 Mar 2021 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बगलामुखी मंदिर में शुक्रवार देर रात शातिरों ने मंदिर के पुजारी और कर्मियों को कमरे में बंद कर चांदी के आभूषण और दानपात्र चुरा लिया। शातिरों ने सीसीटीवी के तार भी काट दिए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। बहरहाल, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मंदिर में चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर बगलामुखी मंदिर में शातिरों ने शुक्रवार रात लगभग 12 से 3 बजे के बीच में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त पुजारी और अन्य दो कर्मचारी मंदिर में ही थे, लेकिन चोरों ने बाहर से उनके दरवाजे की कुंडी लगा दी और मंदिर में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए।

शातिरों ने एक कैमरे की दिशा भी बदल दी। शातिर दानपात्र के अलावा चांदी के मुकुट, चांदी की नथ चुरा ले गए। पुलिस को दानपात्र मंदिर के शौचालय के पास मिला है। इसमें नकदी नहीं थी। जिस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ लगता है कि शातिर मंदिर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे। 
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि शातिर जानता था कि मंदिर में कहां कैमरे लगे हैं और पुजारी कहां रहता है। इसी का फायदा उठाते हुए शातिर ने घटना को अंजाम दिया। उधर, गगरेट पुलिस थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें