फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा! एक ही घर के बुझे दो चिराग

Fri, 09 May 2014 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के रेणुका क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत राजगढ़-नाहन रोड पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह ऑल्टो कार सुबह करीब सात बजे लानाचेता से नाहन की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही पराड़ा के पास पहुंचे कि कार 1500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दो सगे भाईयों दिनेश और सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी दो की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है।

मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत्र

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ददाहू जसमेर सिंह ने मृतकों के परिजनों के 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की। रेणुका थाना प्रभारी बीआर मेहता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम नाहन ज्योति राणा ने जिला अस्पताल में घायल अमन तोमर का कुशलक्षेम पूछा और हादसे की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें