फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच जमकर चली लाठियां, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के नेरवा में खेल मैदान को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लाठियां चलीं। गुटीय संघर्ष में आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए है। इन्हें नेरवा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


वारदात खराचली गांव में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट के बाद यहां तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खराचली गांव में स्थानीय युवकों ने खेलने के लिए एक मैदान बनाया हुआ है।

सोमवार सुबह इस्माइल, मूल, गुलाम तथा फकरी ने वहां मकान बनाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बनाए गए खेल मैदान को खोदने से मना किया। इस पर झड़प हो गई। बाद में यहां जमकर घमासान हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन

इलाके में पसरा तनाव

कुछ ही देर में दोनों तरफ के लोग लाठियां लेकर आ गए और एक दूसरे पर बरसानीं शुरू कर दीं। झड़प में मोहर सिंह, टुन्नु, इस्माइल, मूल, गुलाम को चोटें आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने चोटिल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नेरवा अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी व्यक्तियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। डीएसपी चौपाल मुनीश ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं, इस घटना के बाद यहां तनाव पसर गया है। पुलिस ने इलाके में गश्त भी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें