फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी में खलनायक, बहू को जिंदा जला डाला

Thu, 08 May 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा से सटे सलनू गांव में पुलिस विभाग से रिटायर एक व्यक्ति ने अपनी बहू पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला डाला। आग की चपेट में आने से विवाहित महिला बुरी तरह से झुलस गई है। घायलावस्था में महिला को पहले बरमाणा और फिर जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला का शरीर 90 फीसदी तक झुलस गया है। उधर, पुलिस ने ससुर के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके थे।

मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी

पुलिस के अनुसार बरमाणा के समीप सलनू गांव में वीरवार सुबह बालक राम नामक की किसी बात को लेकर अपनी बहू अंजना के साथ कहासुनी हो गई। महिला की कुछ साल पहले ही कमल से शादी हुई है। इसके दो बच्चे भी हैं।

बताया जा रहा है काफी अरसे से ही परिवार में विवाद चल रहा था। कमल और उसका परिवार पिता से अलग रह रहा था। अचानक तैश में आकर बालक राम ने अपनी बहू अंजना (26) पर केरोसिन छिड़क दिया और फिर आग लगा ली।

आरोप है कि सास और देवर ने उसके हाथ-पांव पकड़ रखे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति कमल उसे बचाने पहुंचा पर उससे भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

गांववालों ने अस्पताल पहुंचाया

बाद में गांववालों और उसके पति ने कपड़ा डालकर उसे बचाया। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन, प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला के बयान लिए हैं, जिसमें महिला ने कहा है कि ससुर ने उस पर तेल छिड़कर उसे जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस ने ससुर बालक राम, सास रामप्यारी, देवर विजय के खिलाफ भादंसं की धारा 307, 504, 325, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एएसपी भूपेंद्र ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें