फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैन्य अफसर का सामने आया खौफनाक सच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला घूमने के बहाने हरियाणा के एक रिटायर्ड सैन्य अफसर ने पत्नी को कार में जिंदा जलाने की कोशिश की। मामला तीन से चार महीने पुराना है। अब महिला और उसके बेटे ने शिमला के थाना ढली में पुलिस को बयान दिए हैं।
विज्ञापन


बयान में महिला और उसके ग्यारह साल के बेटे ने कहा कि करीब चार महीने पहले वे कार में शिमला घूमने आए थे। महिला का पति कार में उन्हें नालदेहरा घुमाने ले गया। महिला का कहना है कि इस दौरान उसके पति ने उसे पेयजल पिलाया। इससे उसे नशा हो गया।

शीशा तोड़कर महिला को बाहर निकाला

बेटे ने पुलिस को बताया कि इसके बाद कार सड़क के किनारे खड़ी कर उसके पिता ने कार में आग लगा दी। आग लगाने के बाद उसके पिता ने उसे कार से बाहर निकाला लेकिन उसकी मां को अंदर ही रहने दिया। यह वारदात रात को अंजाम दी गई।

इसी बीच एक ट्रक वहां से गुजरा, कार में लगी आग को देखकर रुक गया। कुछ लोग भी मौके पर आ गए। कार का शीशा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया। उस समय यह कहकर वहां से निकल गए कि अचानक कार में आग लग गई थी। लेकिन महिला ने हरियाणा जाकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

रिटायर्ड सैन्य अफसर है पति

महिला का पति रिटायर्ड सैन्य अफसर बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इस बात की पुष्टि एएसपी सिटी भजन नेगी ने की है।

उन्होंने कहा मामले की छानबीन की जा रही है। हरियाणा पुलिस की ओर से उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जांच पूरी होने पर आरोपी को ‌हिरासत में लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें