फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते खेलते कंप्यूटर सेंटर पहुंची बच्ची और फिर..

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल की मासूम बच्ची खेलते खेलते घर के साथ चल रहे एक कंप्यूटर सेंटर में चली गई। मगर यहां सेंटर संचालक ने उसे उसके माता पिता के पास भेजने की बजाए उसके साथ हैवानियत कर दी।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी का है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह कंप्यूटर सेंटर इस बच्ची के घर के उपर दूसरी मंजिल पर चल रहा है।

यहां पर छात्र कंप्यूटर सीखने के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि भवन की ऊपरी मंजिल पर कंप्यूटर सेंटर है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान है। बच्ची खेलते-2 कंप्यूटर सेंटर में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील हरकतें करने के बाद रेप

मगर संचालक उसे वापस घर भेजने की बजाए उसके साथ दरिंदगी पर उतर आया। इसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और फिर दुराचार किया। बाद में बच्ची के माता पिता को इसका पता चला। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें