फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर गूंगी-बहरी महिला से किया रेप, फिर थमाए 500 रुपए

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
सोलन के बद्दी में एक गूंगी-बहरी महिला की अस्मत लूटने का मामला सामने आया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन के बद्दी में एक गूंगी-बहरी महिला की अस्मत लूटने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 376 के तहत मुकदमा कद जांच शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन


इसमें बलात्कार की पुष्टि होने के बाद संबंधित धारा के तहत मुकदमा किया गया है। मामले में एक विशेष पुलिस टीम का भी गठन किया गया है। इसका नेतृत्व डीएसपी नालागढ़ करेंगे। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार वारदात के समय घर के अधिकतर लोग गांव में मेला देखने गए थे। पीड़ित की सास खेतों में काम कर रही थी। आरोपी ने शाम करीब पांच बजे वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी घर के सामने के दरवाजे से आया और दुराचार के बाद खिड़की से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन तक रोती रही पीड़िता, जेठानी की समझ में आया मामला

आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद पांच सौ रुपये का नोट भी छोड़ा है। - फोटो : DEMO Pics
पुलिस को संदेह है किसी परिचित ने ही इस कृत्य को अंजाम दिया है। घटनाक्रम को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी जानता था कि गांव में मेला होने के चलते घर पर कोई भी मौजूद नहीं रहेगा।

आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद पांच सौ रुपये का नोट भी छोड़ा है। 20 वर्षीय पीड़ित महिला अपने साथ हुए इस घटना के विषय में पांच दिनों तक लगातार रोकर अपने परिवार के सदस्यों को बयां करने का प्रयास करती रही।

पीड़ित के इन इशारों को परिजन मामूली दर्द और शारीरिक समस्या समझकर डाक्टर से भी दिखाते रहे। पांचवें दिन महिला के इशारों को उसकी जेठानी सही से समझ पाई। इसके बाद पुलिस में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें