मौसेरे भाई ने 12 साल की बहन को अपनी हवस का शिकार बना दिया। रिश्तों को तार तार कर आरोपी फरार हो गया है। मामला हिमाचल के नाहन का है। यहां बनेठी क्षेत्र में एक मोसेरे भाई ने 12 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुमेंदर (25) अपनी मौसी के घर में खेतीबाड़ी में हाथ बंटाने गया हुआ था।
मौसी दिन के समय खेतों में थी। इसी बीच आरोपी में सातवीं कक्षा में पढने वाली 12 वर्षीय मौसी की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में यह यहां से फरार हो गया। नाबालिग ने बाद में अपने माता पिता को ये बात बताई।
थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने बताया कि युवती का नाहन अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी सुमेंदर चालक का काम भी करता है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।