फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बैंक मैनेजर करता रहा दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर शादी का झांसी देकर दो साल तक युवती से दुराचार करता रहा। बाद में युवती को पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है।क्षेत्र में एक बैंक मैनेजर पर एक युवती ने शादी का झांसी देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार बैंक मैनेजर दो वर्षों से उसके साथ शादी करने का वायदा कर दुराचार कर रहा था, अब उसे बैंक मैनेजर के शादीशुदा होने का पता चला है।
विज्ञापन


जिस पर उसने करसोग पुलिस थाना में शिकायत दी। मामला दर्ज कर करसोग पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी बैंक मैनेजर 2013 में करसोग स्थित शाखा में तैनात था। इसी बीच वह युवती के संपर्क में आया और फरवरी 2014 को उसने युवती के साथ दुराचार किया। जुलाई 2015 के बाद आरोपी बैंक मैनेजर का तबादला अन्य किसी जगह हो गया।
विज्ञापन

छानबीन की तो पता चला शादीशुदा है बैंक मैनेजर

दर्ज शिकायत के अनुसार तबादला होने के बाद आरोपी बैंक मैनेजर ने पीड़ित युवती से बातचीत करना छोड़ दिया। जिस युवती ने छानबीन की और पाया कि बैंक मैनेजर शादीशुदा है। दोबारा बैंक मैनेजर ने युवती को पढ़ाई समाप्त होने पर शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में शादी करने से उसने इंकार कर दिया।

ऐसे में युवती ने झांसे में न आकर करसोग पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस युवती का जोनल अस्पताल मंडी में मेडिकल करवा रही है। इधर, करसोग पुलिस थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें